केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने काटा केक , कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण’ का एक ऐतिहासिक कालखंड : रीतिक वधवा

भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल तथा इसके साथ ही सत्ता में केंद्र सरकार के 12 साल भी पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी। बधाई देते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण’ का एक ऐतिहासिक कालखंड है। यह अवधि जनसेवा, कड़ी मेहनत और राष्ट्र-प्रथम के संकल्प का मील का पत्थर है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जो कार्य पूर्ववर्ती सरकारें दशकों में नहीं कर पाईं, उन्हें मोदी सरकार ने महज 12 वर्षों में मुमकिन कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब साल 2014 में केंद्र में नई सरकार बनी, तब देश भ्रष्टाचार, धीमी अर्थव्यवस्था और सिस्टम की सुस्ती जैसे मुद्दों से जूझ रहा था। आज 2026 में जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो पाते हैं कि बीते 12 साल सिर्फ एक सरकार के कार्यकाल के नहीं, बल्कि भारत की व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और उसकी वैश्विक साख के पूरी तरह बदल जाने की कहानी हैं। इस एक दशक से ज्यादा के सफर में ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ का नारा केवल एक चुनावी जुमला बनकर नहीं रहा, बल्कि जमीन पर उतरता हुआ दिखा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान मोदी सरकार ने ऐसे फैसले लिए जिन्होंने सदियों पुराने राजनीतिक गतिरोधों को खत्म किया, कुछ ऐसे फैसले भी रहे जिन्होंने देश के हर नागरिक की रोजमर्रा की जिंदगी को सीधे तौर पर प्रभावित किया। इन कड़े और बड़े फैसलों ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर करने और विकसित भारत की बुनियाद रखने में बड़ी भूमिका निभाई। इस अवसर पर किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी भूपेंद्र तिगड़ी अजीत तिगड़ी, हितेश ने भी केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!