राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी जून माह के मध्य में अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत प्रदेश में करीब 350 सरोवरों का उद्घाटन किया जाना है, जिनमें जिला भिवानी के 42 सरोवर हैं। अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत जीर्णोद्घार के बाद अनेक तालाब ऐसे हैं, जिनकी शोभा देखते ही बनती है। रात के समय यहां पर लगी लाइटों से तालाब तथा आसपास का क्षेत्र रोशन हो रहा है।

डीसी साहिल गुप्ता ने पंचायत व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में उद्घाटन से संबंधित तालाबों की साफ-सफाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। तालाबों का सौंदर्यकरण सरकार द्वारा निर्धारित पैरामीटर के अनुरूप हों।
