भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों का सहारा बना उड़ान फाउंडेशन

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

⏩ स्कूली बच्चों संग चलाया जागरूकता अभियान, वितरित किए सकौरे और दाने

भिवानी। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान तेज तापमान से बेहाल हैं, वहीं बेजुबान पक्षियों के सामने पानी और भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में सामाजिक संस्था उड़ान फाउंडेशन ने मानवता और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए स्कूली बच्चों एवं आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए सकौरे और अनाज के दाने वितरित किए। संस्था के सदस्यों ने बच्चों और स्थानीय लोगों को पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश देते हुए घरों की छतों, आंगनों और पेड़ों के नीचे पानी से भरे सकौरे रखने तथा नियमित रूप से दाना डालने के लिए प्रेरित किया।

उड़ान फाउंडेशन की सदस्या सरिता शर्मा ने कहा कि प्रकृति और जीव-जंतुओं की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में जल स्रोत सूख जाने के कारण हजारों पक्षियों को भोजन और पानी के अभाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समाज के छोटे-छोटे प्रयास भी अनेक बेजुबान जीवों का जीवन बचा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इंसानियत केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जीव के प्रति करुणा और संवेदना रखना ही सच्ची मानवता है। उड़ान फाउंडेशन की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है। इस अवसर पर संस्था की सदस्या सरिता शर्मा, बबीता गुप्ता, ज्योति, आशा, वंदना, दीपिका, सोनिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!