स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की क्रांतिकारी चेतना और संघर्षपूर्ण जीवन हमें सदैव राष्ट्रहित में समर्पण, साहस और अटूट संकल्प का अमूल्य संदेश देता रहेगा : रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्कृष्ट राष्ट्रभक्त वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर भाजपाइयों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

भिवानी
28 मई को महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी और विचारक वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है। भिवानी में भी भाजपाइयों ने विनायक दामोदर सावरकर(वीर सावरकर) की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि वीर सावरकर स्वतंत्रता आंदोलन के उन नायकों में से एक थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन से आजादी और सांस्कृतिक स्वतंत्रता दोनों के लिए एक साथ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि श्री सावरकर ने अपने क्रांतिकारी विचारों से स्वतंत्रता आंदोलन की वैचारिक नींव रखी और भारत से लेकर इंग्लैंड तक अपने साहसी अभियानों से युवाओं को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सावरकर ने अपना जीवन अस्पृश्यता उन्मूलन और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान, समर्पण और वीरता की गाथा की सराहना करते हुए कहा कि ये सदा राष्ट्र के प्रति समर्पित प्रत्येक देशभक्त के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे। का अमूल्य संदेश देता रहेगा।”इस अवसर पर विजय कौशिक पालवासिया, धर्मेंद्र अरोड़ा ने भी वीर सावरकर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!