13 व 14 जून को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा स्थगित : बोर्ड अध्यक्ष

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

⏩ अब 04 एवं 05 जुलाई 2026 को संचालित होगी एचटेट परीक्षा

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने आज यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा 13 एवं 14 जून, 2026 को आयोजित करवाई जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 का आयोजन 13 एवं 14 जून, 2026 को करवाया जाना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

अब यह परीक्षा 04 एवं 05 जुलाई 2026 को संचालित करवाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!