राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
⏩ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार, जिन्होंने हरियाणा की बेटियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया : रीतिक वधवा
⏩ भाजपाइयों ने दी शुभकामनाएं, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
भिवानी। हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने डॉ. अर्चना गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाना महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा संदेश है। इससे पूरे प्रदेश के संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

रीतिक वधवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा परिवार की ओर से डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के मार्गदर्शन में और डॉ. अर्चना गुप्ता के कुशल नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन नई ऊर्जा, मजबूती और जनविश्वास के साथ सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश निरंतर नॉनस्टॉप विकास, सुशासन एवं जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन की जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्रहित की विचारधारा और अधिक सशक्त होकर प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचेगी तथा भाजपा संगठन को नई गति एवं नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।रीतिक वधवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा हरियाणा की बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।
डॉ. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य इमरान बापोडिया, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, पंचायत सदस्य प्रदीप, इकबाल बापोडिया, भोपल मिस्त्री, सुधीर नंबरदार दिनोद, शैंकी वाल्मीकि, सनी बापोड़ा, गौरव बापोड़ा, बाबूलाल स्वामी, जगदीश वधवा, विजय कौशिकपालवासिया, मनीष हलवासिया, एडवोकेट संदीप यादव, अशोक दूल्हेडी, डॉ. हरीश गोस्वामी, राजीव शर्मा, सुनील यादव, निरंजन तिगड़ी, एडवोकेट राकेश वत्स, दलवीर, भूपेंद्र तिगड़ी, सुरेंद्र, कृष्ण यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार, नवीन कुमार, हेमंत देवसरिया, ढिल्लू देवसर, पूर्व सरपंच सुनील वाल्मीकि, डॉ. योगेश, पंकज तिलक, राजेश गाबा, धर्मेंद्र अरोड़ा, विजय अरोड़ा, अरविंद, राजन, दीपक कुमार शिवदत्त चांदना, नरेंद्र कुमार, सनी अमित कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
