मन की बात’ बच्चों और समाज को जोड़ने वाला कार्यक्रम : रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया गया, जिसे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुना। उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने बूथ संख्या 104 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कार्यक्रम को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण का संदेश पहुँचाने वाला एक सशक्त माध्यम बताया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों की सराहना की।

उन्होंने मन की बात’ कार्यक्रम को समाज, युवाओं तथा देश की सकारात्मक पहलों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर देशभर के बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। ‘मन की बात’ कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह देश की प्रतिभाओं, नवाचारों और सामाजिक प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों की जानकारी मिलती है और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।

इस अवसर पर किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, एडवोकेट संदीप यादव, रामकिशन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक दूल्हेडी, डॉ हरीश गोस्वामी, राजीव शर्मा, सुनील यादव, एडवोकेट राकेश वत्स, दलवीर, सुरेंद्र, कृष्ण यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, ढिल्लू देवसर, डॉ. योगेश, पंकज तिलक, राजेश गाबा, अरविंद, राजन, दीपक कुमार, शिवदत्त चांदना, नरेंद्र कुमार, सनी अमित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!