अपर पीसीएस परीक्षा में रीतू बिष्ट ने लहराया परचम, वित्त अधिकारी बन बढ़ाया अल्मोड़ा का मान

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिकियासैंण/अल्मोड़ा। उत्तराखंड अपर पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर वित्त विभाग में वित्त अधिकारी पद पर चयनित होने पर क्षेत्र की होनहार बेटी रीतू बिष्ट को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं। रीतू की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और अल्मोड़ा जिले का नाम प्रदेश भर में गौरवान्वित हुआ है।

रीतू बिष्ट भिकियासैंण भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह बिष्ट (स्वामी, नर सिंह वेंकट हॉल) तथा पूर्व ग्राम प्रधान मीना बिष्ट की सुपुत्री हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रशासनिक सेवा जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाली रीतू ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

रीतू की सफलता को क्षेत्र के लोगों ने बेटियों के सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व का प्रेरणादायक उदाहरण बताया है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए रीतू की उपलब्धि एक नई उम्मीद और प्रेरणा बनकर सामने आई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब बेटियां ऊंचे मुकाम हासिल करती हैं तो पूरा समाज गौरवान्वित महसूस करता है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर गांव एवं क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने रीतू बिष्ट और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि रीतू का प्रशासनिक जीवन जनसेवा, उत्कृष्ट कार्यों और नई सफलताओं से परिपूर्ण रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!