हीटवेव से बचाव के लिए सावधानी बरतें: डीसी साहिल गुप्ता

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी और हीटवेव के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। डीसी ने कहा कि लोग दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें।

बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि चक्कर आना, तेज सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी, बेहोशी, उल्टी या शरीर का तापमान बढऩा हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।

वहीं डीसी ने पशुधन को हीट वेव से बचाने के लिए पशु चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के जरूरतमंद लोगों की भी गर्मी से सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!