हरियाणा प्रांत टोली बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं नवीन दायित्वों की घोषणा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

⏩ बैठक में डॉ सुरेंद्र, संस्थापक हमारा परिवार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

भिवानी। हरियाणा प्रांत टोली की महत्वपूर्ण बैठक डॉ. महेंद्र पंवार, हरियाणा प्रांत प्रमुख के नेतृत्व में वर्धमान ज्वेलर्स,भिवानी में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के कार्य विस्तार, आगामी योजनाओं तथा वैचारिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को अधिक प्रभावी एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपने विचार रखे तथा विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों को नवीन दायित्व सौंपे गए। घोषित दायित्वों के अनुसार डॉ.शैफाली को रोहतक मातृशक्ति संच प्रमुख, राजेंद्र मेहतानी को भिवानी सह संच प्रमुख, राजेंद्र को रोहतक संच संरक्षक तथा रामफूल को रोहतक संच प्रमुख का दायित्व दिया गया।

इसी प्रकार राजेश को शोधार्थी प्रकोष्ठ प्रमुख, डॉ. कमल पंवार को चिकित्सक प्रकोष्ठ प्रमुख, पवन को झज्जर इकाई प्रमुख तथा निर्लेप महेश्वरी को भिवानी इकाई संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। बैठक में राकेश जैन एवं महेंद्र पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन कार्य को नई गति मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों का विस्तार होगा। अंत में संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर वैचारिक चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!