राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
नई दिल्ली। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र सिंह रावत “स्वतंत्र” ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिनेश रिखाड़ी को दिल्ली प्रदेश का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने दिनेश रिखाड़ी पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें संगठन की वित्तीय जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र सिंह रावत “स्वतंत्र” ने कहा कि दिनेश रिखाड़ी लंबे समय से संगठन की विचारधारा और उत्तराखंड के जनहित के मुद्दों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। उनकी कार्यक्षमता, ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
नवनियुक्त कोषाध्यक्ष दिनेश रिखाड़ी ने अपनी नियुक्ति पर संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि उत्तराखंड के हितों, उसकी अस्मिता, संस्कृति और जनभावनाओं की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि वह संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञ हैं, जिन्होंने उन्हें इस जिम्मेदारी के योग्य समझा।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के मूल उद्देश्यों तथा जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों के सहयोग से निरंतर प्रयासरत रहेंगे।इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दिनेश रिखाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई।
