गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने हवन यज्ञ और भव्य समारोह के साथ मनाया अपना 9वां स्थापना दिवस

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

​गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने आज अपना 9वां स्थापना दिवस बेहद हर्षोल्लास और गरिमामयी ढंग से मनाया। इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय के सेक्टर-87 स्थित प्रशासनिक ब्लॉक में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में एक विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन यज्ञ में विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक, कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा सहित वरिष्ठ अधिकारियों, स्टाफ सदस्यों ने आहुति देकर विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और सभी की सुख-समृद्धि की कामना की।

हवन यज्ञ के आध्यात्मिक वातावरण के बाद मुख्य समारोह की शुरुआत हुई। ​कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने अपने संबोधन में पिछले नौ वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा हासिल की गई शैक्षणिक और ढांचागत उपलब्धियों को रेखांकित किया और गुरुग्राम विश्वविद्यालय में शुरू किए गए नए पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए भविष्य के विजन को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद और जलपान वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!