राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 17 जून को सिवानी में प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय डीआरडीए सभागार में डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों की समीक्षा करते हुए तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी ने पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को कार्यक्रम स्थलों और मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला नगर आयुक्त, नगर परिषद भिवानी एवं सिवानी के अधिकारियों को स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा टीमों और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जबकि अग्निशमन विभाग को आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा, खाद्य एवं आपूर्ति, वन विभाग, परिवहन विभाग, हरियाणा रोडवेज, एमएसएमई, जिला परिषद, राजस्व विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी अपने-अपने कार्यों की समीक्षा कर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त गुप्ता ने कहा कि जिन परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास प्रस्तावित है, उनकी विस्तृत जानकारी निर्धारित प्रारूप में उपायुक्त कार्यालय को यथाशीघ्र उपलब्ध करवाई जाए।
डीसी गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की कमी न रहने दें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला विभागाध्यक्ष सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू आयोजन सुनिश्चित हो सके।इस दौरान एडीसी दीपक बाबू लाल करवा व राष्ट्रीय खादीग्रामोंद्योग बोर्ड के अधिकारी वीसी के माध्यम से, सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, एसडीएम सिवानी विजया मलिक, डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल, डीडीपीओ सोमबीर कादियान, सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य, डीएफओ डॉ. राजेश वत्स तथा डीएसपी सिवानी सुरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जिला मौलिख अधिकारी शिव कुमार तंवर, नागरिक उड्डयन विभाग के स्थानीय आफिसर इंचार्ज दीपक भारद्वाज, हरदीप सिंह मान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
