राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी। देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राष्ट्रहित, सुशासन और जनकल्याण के प्रति आपके 4,399 दिनों के समर्पित नेतृत्व ने भारत को विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उक्त शब्द भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव राजगढ़ में कहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने गरीब कल्याण, आधुनिक बुनियादी ढाँचे, डिजिटल परिवर्तन और भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका ने नए भारत की मजबूत नींव रखी है। विश्वास, विकास और जन-कल्याण को समर्पित यह ऐतिहासिक यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भाजपाइयों को विश्वास है कि देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा और भारत विश्व पटल पर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल स्वामी, एडवोकेट संदीप यादव,अशोक तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी,अजीत तिगड़ी भी उपस्थित रहे।
