अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटे एनसीसी कैडेट, किया योगाभ्यास

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

गया जी। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के निर्देशन में आयोजित किया गया।


योगाभ्यास के दौरान कैडेटों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा। इस अवसर पर कैडेटों को नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।


एनसीसी अधिकारियों ने बताया कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कैडेटों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लेते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!