राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम में आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन शाखा प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन व राजयोगिनी बीके कीर्ति बहन की उपस्थिति में किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि अपने जीवन में रोजाना पुण्य कर्म के बीज बोए।

उन्होंने कहा कि रोज कोई न कोई पुण्य कर्म जरूर करे। जैसे किसी असहाय की मदद करना, किसी को अच्छा रास्ता बताना, दूसरों को अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करना। पुण्य कर्म करने से दुआये मिलती है। जो कि हमारे जीवन को आगे बढ़ाने में बहुत ही काम आती है। अपने विचारों को शुद्ध रखना भी एक पुण्य कर्म है । प्रकृति और समाज के प्रति दया करना भी एक पुण्य कर्म है । आओ मिलकर बोये पुण्य कर्मों के बीज।
कार्यक्रम के दौरान राजयोगिनी बीके कीर्ति बहन ने भी पुण्य कर्म पर प्रकाश डाला और कहा कि पुण्य के कार्य करने से हमें आत्मबल मिलता है। इस अवसर पर बीके आरती, बीके श्वेता, बीके सोमप्रकाश, बीके वंदना, बीके गीता, बीके सुनीता, बीके पूनम, बीके शारदा, बीके मीनाक्षी, बीके हिंदराज, बीके भीम सिंह चौहान, मीडिया कोऑर्डिनेटर बीके धर्मवीर सहित अनेक ब्रह्मावत्स उपस्थित रहे।
