राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
गयाजी/ बिहार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्ण’ से सम्मानित किए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, राजेंद्र प्रसाद (अधिवक्ता) एवं संतोष ठाकुर ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने फलदार पौधा लगाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाए।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों के गौरव का प्रतीक है और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान और सम्मान लगातार बढ़ा है। इस अवसर पर राणा रणजीत सिंह, सुनील मिश्रा, गोपाल प्रसाद यादव, संतोष कुमार, श्याम किशोर मिश्रा, सुधीर कुमार, नवलेश सिंह, पूनम कुमारी, महेश यादव, बबलू गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
