
राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी, हरियाणा 30 जनवरी, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में संचालित करवाई जा रही सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की विशेष अंक सुधार परीक्षा शांतिपूर्वक व नकल रहित संचालित हुई। नकल का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ। आज गणित व शारीरिक शिक्षा विषयों की परीक्षा में 05 परीक्षा केन्द्रों पर 119 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो०(डॉ०) पवन कुमार ने बताया कि जिला प्रश्र-पत्र उडनदस्तों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित हो रही थी। उन्होंने बताया कि कल अंतिम दिन संचालित होने वाली संस्कृत विषय की परीक्षा में 05 परीक्षा केन्द्रों पर 96 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
