युवाओं की आवाज को बुलंद करने का एक मंच साबित होगा 2 फरवरी का सम्मेलन : संदीप घणघस

संगठन मजबूती व युवा सम्मेलन को लेकर इनेलो की बैठक आयोजित
पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है प्राथमिकता : जितेंद्र मिनी गौरीपुर

भिवानी, 31 जनवरी : हरियाणा की राजनीति में सक्रियता बढ़ाते हुए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने भिवानी में अपने संगठन की जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी हैं। स्थानीय बड़ चौक स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता इनेलो हल्का अध्यक्ष जितेन्द्र मिनी गौरीपुर ने की, जबकि जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य केंद्र 2 फरवरी को होने वाला युवा जिला सम्मेलन रहा। बैठक के दौरान गांव-गांव जाकर नए सदस्यों को जोडऩा, स्थानीय स्तर पर छोटी बैठकें आयोजित कर जनसंपर्क बढ़ाना तथा 2 फरवरी के कार्यक्रम के लिए रूट प्लान और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपना था।

बैठक को संबोधित करते हुए इनेलो हल्का अध्यक्ष जितेन्द्र मिनी गौरीपुर ने कहा कि बैठक का प्राथमिक उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है। इनेलो हमेशा से ही कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है। आगामी 2 फरवरी का युवा सम्मेलन जिले की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगा। हमने आज सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं और हर बूथ से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पार्टी के युवा विंग को एकजुट करने में जुटे इनेलो युवा जिला अध्यक्ष संदीप घणघस ने सम्मेलन की तैयारियों पर जोर देते हुए युवाओं में जोश भरा। संदीप घणघस ने कहा कि प्रदेश का युवा आज बदलाव की ओर देख रहा है। 2 फरवरी का सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज को बुलंद करने का एक मंच है।

भिवानी जिले का युवा इनेलो की नीतियों में विश्वास रखता है और भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर अपनी ताकत दिखाएगा। हमने हर गांव और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी है ताकि व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने स्पष्ट किया कि इनेलो आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष और तेज करेगी। परशुराम धर्मशाला में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ इस बात का संकेत है कि पार्टी आगामी कार्यक्रमों को लेकर बेहद गंभीर है। इस अवसर पर दिलबाग चेयरमैन, युवा हल्का अध्यक्ष संदीप सांगवान, राय सिंह, भूपेंद्र कोच, दीपक वाल्मीकि, अनिल सांगवान, रण सिंह श्योराण, जगराम साहब, राजबीर बेनिवाल, डा. मनजीत ढुल, सुनील सहरावत, रविंद्र कोंटिया, कुमुद मिश्रा, आशा ग्रेवाल,  रीतिक सांगवान,  राय सिंह ढ़ाबढ़ाणी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!