
राजेश बिष्ट
भिवानी। 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश रंजन के निर्देशानुसार ए सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया गया। इस परीक्षा में 37 विद्यालयों के 1160 कैडेट्स ने परीक्षा दी। इस परीक्षा के लिए 2 जोन में बांटा गया और प्रत्येक जोन में एक परीक्षा सेंटर बनाया गया। पहला जोन गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी में व दूसरा जोन जे वी एम जी आर आर कॉलेज चरखी दादरी में बनाया गया।
दूसरे जोन के परीक्षा केंद्र में कर्नल एंटोनी हेनरी के नेतृत्व में कैप्टन विपिन, सूबेदार हरिराम, नायब सूबेदार रामजी लाल, सी एच एम संजीव, हवलदार मनदीप, हवलदार अमित, ट्रेनिंग इंचार्ज कृष्ण, एकाउंट क्लर्क चैनसुख, चीफ ऑफिसर रवींद्र, चीफ ऑफिसर सुरेंद्र,फर्स्ट ऑफिसर कंवर सिंह, फर्स्ट ऑफिसर संदीप फौगाट, सेकंड ऑफिसर प्रतिभा, फर्स्ट ऑफिसर बाला, सेकंड ऑफिसर बबीता,फर्स्ट ऑफिसर परविन्द्र, फर्स्ट ऑफिसर सत्येन्द्र, फर्स्ट ऑफिसर शिव शंकर, केयरटेकर जितेन्द्र गोयल, केयरटेकर रुचि, केयरटेकर पुष्पा आदि विशेष ड्यूटी पर रहे।

मीडिया कोऑर्डिनेटर चीफ ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में कैडेट्स से बहुविकल्पीय प्रश्न, ड्रिल व मौखिक प्रश्न पूछे गए। पहले जोन परीक्षा में पीआई स्टाफ में सूबेदार उमेश, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, सूबेदार पीतम सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार लोकेश कुमार, बीएचएम अशोक, जीसी आई ज्योति, हवलदार रविन्द्र, हवलदार अरुण, हवलदार कुमेश, हवलदार पंकज, सेना मेडल, हवलदार मनदीप, ईएसएम ओम प्रकाश, ईएसएम सुरेंद्र सिविल स्टाफ में दिनेश कुमार, दिनेश कुमार ईएसएम, शेखर, संदीप का विशेष योगदान रहा। इस परीक्षा में एनसीसी ऑफिसर की ड्यूटी चीफ ऑफिसर राजेश कुमार, चीफ ऑफिसर मनोज कुमार, चीफ ऑफिसर नीता चौहान, चीफ ऑफिसर सुमन परमार, फर्स्ट ऑफिसर प्रोमिला, फर्स्ट ऑफिसर संदीप सांगवान, सेकंड ऑफिसर कुलदीप सिंह, सेकंड ऑफिसर रेणु, सेकंड ऑफिसर विनय कुमार, केयरटेकर सुनीता देवी, केयरटेकर अंजू बाला, केयरटेकर मोना, केयरटेकर जोगिंदर सिंह, केयरटेकर संजय कुमार, केयरटेकर गुरमीत सिंह, केयरटेकर रेणु, केयरटेकर प्रियंका, केयरटेकर सुभाषमिता, केयरटेकर जसवीर आदि का परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न होने पर

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश रंजन ने कहा की एनसीसी ए सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कैडेट को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में और सरकारी नौकरियों में विशेष अंक व छूट दी जाती है। विशेष तौर पर परीक्षा के प्रबंधन के लिए मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी व जे वी एम जी आर आर कॉलेज चरखी दादरी के प्रशासन के सहयोग की भूरि भूरि प्रशंसा की और कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की।
