आर्य युवा समाज द्वारा नशा मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए हुड्डा पार्क के प्रांगण में 101 कुंडीय हवन यज्ञ एवं जागरूकता अभियान

राजेश बिष्ट

आर्य युवा समाज द्वारा डी.ए.वी. प्रबंधन समिति के सहयोग से पूरे हरियाणा में सभी डीएवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर एक साथ नशा मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए 101 कुंडीय हवन यज्ञ एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूल के छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का आगाज ईश्वर स्तुति मन्त्रोच्चारण द्वारा नशा मुक्त राष्ट्र यज्ञ द्वारा किया गया। स्कूल प्राचार्या जगदीप कौर ने कहा कि डी.ए.वी. प्रबंधन समिति के प्रधान पूनम सूरी जी के दिशा निर्देशन में नशा मुक्त भारत बनाने की मुहिम को आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के द्वारा डी.ए.वी. स्कूल एवं कॉलेजों में आज इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस आयोजन में डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल, भिवानी के निदेशक वी.के. चोपड़ा, चैयरमेन अनिल राव, वाइस चैयरमेन सत्यपाल आर्य, मैनेजर अजय अलावादी, रिजनल आफिसर सुनीता बहल द्वारा विशेष प्रोत्साहन दिया गया।

डी.ए.वी.शताब्दी पब्लिक स्कूल के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मुखी ने बताया कि 101 कुण्डीय यज्ञ, नशा ना करने की शपथ, नुक्कड़ नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि अनूप सिंह, पुलिस उपअधीक्षक (डीएसपी), नगर पार्षद कर्मवीर यादव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान राम अवतार शर्मा के मौजूद रहे। सभी अतिथियों को फूलमालाओं द्वारा अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बच्चों को उपस्थित जनसमूह को आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी जी की जनता से अपील को सुनवाया गया।

मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि अनूप सिंह, पुलिस उपअधीक्षक (डीएसपी) ने कहा कि आज नशाखोरी एक बड़ी समस्या बन गई है। नशा युवाओं को अपने आगोश में ले रहा है। नशे की लत में पडकर व्यक्ति अपने अच्छे-बुरे को पहचान नहीं पाता। नशे से जन और धन दोनों की हानि होती है। नशा एक गंभीर समाजिक बुराई है।उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशे के लिये समाज में शराब, गांजा, भांग, अफीम, जर्दा, गुटखा, तम्बाकू सहित चरस, स्मैक, कोकिन, ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक दवाओं और पदार्थो का उपयोग किया जा रहा है । इन जहरीले और नशीले पदार्थो के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचानें के साथ ही इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है। नगर पार्षद कर्मवीर यादव ने कहा कि नशा किसी प्रकार का भी हो व्यक्तित्व के विनाश, निर्धनता की वृद्धि और मृत्यु के द्धार खोलता है। इस के कारण परिवार तक टूट रहे हैं। आज का युवा शराब और हेरोइन जैसे मादक पदार्थो का नशा ही नहीं बल्कि कुछ दवाओं का भी इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहा है। इस आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त करना परमावश्यक है। जैसा कि हम सभी जानते है ध्रूमपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी होती है और यह चेतावनी सभी तम्बाकू उत्पादों पर अनिवार्य रूप से लिखी होती है, लगभग सभी को यह पता भी है। परन्तु लोग फिर भी इसका सेवन बड़े ही चाव से करते हैं। यह मनुष्य की दुर्बलता ही है कि वह उसके सेवन का आरंभ धीरे-धीरे करता है पर कुछ ही दिनों में इसका आदी हो जाता है, एक बार आदी हो जाने के बाद हम इसका सेवन करें न करें, तलब ही सब कुछ कराती है । सबसे खराब स्थिति उन बच्चों की होती है जो बालिग नहीं होते, मा-बाप की रोज के झंझट या वादविवाद का उनके अन्र्तमन में बुरा प्रभाव पड़ता है, ऐसे बच्चे मानसिक रूप से अन्य बच्चों की अपेक्षा पिछड़ जाते हैं । जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने शपथ लेकर किसी भी प्रकार का मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने एवं दूसरों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान राम अवतार शर्मा ने बताया कि तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं जो शरीर को धीरे-धीरे खत्म कर देती है, इसलिए इससे दूर रहें। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर समाज को नशे से बचाना, खुद भी नशा नहीं करना और नशे को जड़ से दूर हटाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल प्राचार्या जगदीप कौर ने कहा ने बताया कि नशा करने से आर्थिक एवं शारीरिक हानि, रिश्तों का टूटना जैसे विभिन्न परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए कोई भी नशे के रास्ते को न अपनाएं और नही ऐसी संगत में रहे जो आपको नशे के रास्ते पर ले जाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि स्वयं के साथ अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया और भविष्य में इसी प्रकार सहयोग की अपील की। इस कार्य में सहयोगी पूरे स्टाफ का धन्यवाद किया जिन्होंनें पूरी निष्ठा और तत्परता से 101 कुण्डीय यज्ञ के आयोजन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!