राजेश बिष्ट

ग्रामीण परिवेश में छिपी प्रतिभा को आगे लाती है खेल प्रतियोगिताएं : शास्त्री
भिवानी। खेल और खिलाड़ी जब मैदान पर उतरते है तो उत्साह का माहौल दोगुना हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा वीरवार को गांव पाथरवाली में देखने को मिला, जहां स्व. धनकौर देवी की पुण्यतिथि स्मृति के अवसर पर 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 40 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए टीमों को 5 ग्रूपो में विभाजित किया गया था। प्रत्येक ग्रुप में 8 टीमें रखी गईं। नियम के अनुसार हर ग्रुप से एक सर्वश्रेष्ठ टीम अगले दौर के लिए चुनी गई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुनील शास्त्री और आचार्य सुरेश शास्त्री द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत करवाई। वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर उद्योगपति राजेंद्र शास्त्री पहुंचे। इस मौके पर मुख्यअतिथि भाजपा नेता सुनील शास्त्री और आचार्य सुरेश शास्त्री ने कहा कि खेल ना केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि ये हमें अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि धनकौर देवी जी की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता ग्रामीण प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण परिवेश में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाती है, जो कि भविष्य में देश का नाम रोशन करते है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर बहुत जरूरी है।

पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन घुसकासनी ने लालावास की टीम को, ओबरा ने लोहानी की टीम को, सिरसा घोघड़ा ने खोरड़ा की टीम को गुढाण ने सिसवाल की टीम को हराया। इस मौके पर सतबीर यादव, राकेश कुमार, रामचंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में कमेटी के सदस्य राजा अत्री, शैकी, राकेश शर्मा, सतीश शर्मा, राजेश शर्मा, कपिल, नवीन शर्मा, जयभगवान, नितिश शर्मा, मनोहर शर्मा, उमेश कुमार, रामप्रसाद शर्मा, बालमुकंद का विशेष योगदान रहा।

