हनुमान ढ़ाणी स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

राजेश बिष्ट

आत्म विश्वास और आत्म अनुशासन बढ़ाता है सूर्य नमस्कार: डॉ. वैद



भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में हरियाणा योग आयोग, जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी से सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है, जो कि 12 फरवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर संपन्न होगा। इसी कड़ी में हनुमान ढ़ाणी स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम में जिला योग कोऑर्डिनेटर एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय वैद ने सूर्य नमस्कार से होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी। आयुष योग शिक्षक कविता अहलावत एवं रेणु वर्मा ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार करवाया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. वैद ने कहा कि सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से शारीरिक शक्ति, मानसिक एकाग्रता और स्मृति में वृद्धि होती है। सूर्य नमस्कार परीक्षा के तनाव को कम करने, लचीलापन बढ़ाने, पाचन सुधारने और पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखने में अत्यंत सहायक है, जो बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार से मन शांत होता है, जिससे पढ़ाई में फोकस और याददाश्त बेहतर होती है। परीक्षा के समय होने वाली घबराहट और चिंता को कम करने में यह बहुत मददगार है।
आयुष विभाग से डॉ निशा वर्मा ने सूर्य नमस्कार अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की तरफ से प्रधानाचार्य राजकुमार, स्टाफ सदस्य प्रोमिला वर्मा एवं अमित ने सभी का आभार प्रकट किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!