नगर योजनाकार विभाग ने भिवानी-कोंट रोड़ पर व गांव कोंट में हटाया अवैध निर्माण

राजेश बिष्ट


भिवानी। नगर योजनाकार विभाग द्वारा उपायुक्त साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार मौजा भिवानी जोनपाल में भिवानी-कोंट रोड़ पर व गांव कोंट में अवैध निर्माण हटाओ अभियान चलाया गया। विभाग ने भिवानी-कोंट रोड़ पर लगभग दो एकड़ में व गांव कोंट में लगभग तीन एकड़ में फैली एक कॉलोनी से अवैध निर्माण को हटाया।


जिला नगर योजनाकार अधिकारी नरेन्द्र नैन ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता दयानंद रोहिला व पुलिस बल की मौजूदगी में भिवानी-कोंट रोड़ पर लगभग दो एकड़ में फैली एक कॉलोनी से छह डीपीसी, एक अवैध निर्माण, एक फैक्ट्री, एक ढाबा, कच्चे रोड़ नेटवर्क व डिमार्केशन को तोड़ा गया। वहीं गांव कोंट में एक अवैध कॉलोनी से लगभग तीन एकड़ से 17 डीपीसी को तोड़ा गया। इस दौरान लोगों को इस बारे जागरूक किया गया कि वे जिला में सरकारी जमीन पर कहीं भी, नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुसूचित सडक़ों की हरित पट्टïी व अनाधिकृत कॉलोनी में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!