गुरुग्राम में जुटेगा दिग्गजों का हुजूम पीएनजीआई फोरम द्वारा 8वें वार्षिक एचआर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 की घोषणा

राजेश बिष्ट

दूरदर्शी लीडर्स को पहचान दिलाना है 8वें वार्षिक एचआर एक्सीलेंस अवार्ड्स का उद्देश्य : विनोद बापना

गुरूग्राम। पीएनजीआई फोरम ने अपने प्रतिष्ठित 8वें वार्षिक एचआर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 के आयोजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह समारोह 14 मार्च को गुरूग्राम के सैक्टर-15 स्थित स्काईसिटी होटल में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानव संसाधन के क्षेत्र में नवाचार, प्रभावी नीतियों और उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रदर्शन करने वाले पेशेवरों और संस्थानों को सम्मानित करना है। कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए पीएनजीआई के चेयरमैन विनोद बापना ने एचआर की बदलती भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के गतिशील और प्रतिस्पर्धी युग में मानव संसाधन केवल एक सपोर्ट फंक्शन नहीं रह गया है, बल्कि यह किसी भी संगठन की रणनीतिक सफलता का सबसे मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि 8वें एचआर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 के माध्यम से हमारा प्रयास उन दूरदर्शी लीडर्स को पहचान दिलाना है, जो ना केवल अपने कर्मचारियों का विकास कर रहे हैं, बल्कि एक ऐसी समावेशी कार्य-संस्कृति का निर्माण कर रहे हैं जो वैश्विक मानकों पर खरी उतरती है।

विनोद बापना ने कहा कि पीएनजीआई फोरम हमेशा से उद्योगों और कॉर्पोरेट जगत के बीच एक सेतु का कार्य करता रहा है, ताकि बेस्ट प्रैक्टिसेज को साझा कर सामूहिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि पीएनजीआई समय-समय पर ट्रेनिंग, डेवलपमेंट और रिवॉर्ड्स जैसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसी कड़ी में इस वर्ष के अवार्ड्स के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। वही जूरी के समक्ष 28 फरवरी को ऑनलाईन प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अवार्ड्स को लेकर उत्साह अभूतपूर्व है। देशभर से बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हो रहे हैं, जो इस कार्यक्रम की विश्वसनीयता को दर्शाता है। यह मंच न केवल उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देगा, बल्कि अन्य संस्थानों को भी समावेशी एचआर नीतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।पीएनजीआई को फाउंडर जोहा अशफाक ने बताया कि 14 मार्च को होने वाले इस समारोह में देशभर से एचआर लीडर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और कॉरपोरेट जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी, जो भविष्य की कार्यशैली पर अपने विचार साँझा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!