बद्दी क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नए भारत का उदय

बद्दी/हिमाचल। पिछले कुछ समय से बद्दी पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि बद्दी क्षेत्र में संचालित कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला बद्दी के दिशा-निर्देशानुसार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा एक सुनियोजित अभियान के तहत बद्दी के दावत चौक के पास स्थित बिग बी कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार स्पा सेंटरों ए 1 स्पा सेंटर दी गेटवे सैलून एंड स्पा, दी रिलीफ स्पा, जन्नत स्पा सैलून एंड स्पा सेंटर पर एक साथ छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई के दौरान चारों स्पा सेंटरों से 17 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।डी एस पी योगराज चंदेल ने बताया कि सभी स्पा सेंटरों से संबंधित 6 अभियुक्तों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3 व धारा 4 के अंतर्गत पुलिस थाना बद्दी में कुल 4 अलग-अलग मामले पंजीकृत किए गए हैं तथा मामलों में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।इस संबंध में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुलिस जिला बद्दी के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!