राजेश बिष्ट
भिवानी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजिस्टर नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ का त्रिवार्षिक जिला भिवानी का चुनाव चिडिय़ाघर रोड़ स्थित जिला यूनियन कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा व राज्य उप प्रधान बलवान सिंह कालीरामण कि अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से जिला प्रधान चांदीराम कादियान, जिला सचिव कमलजीत जांगड़ा, जिला कोषाध्यक्ष सतवीर सिंह राणा को चुना गया।

प्रैस प्रवक्ता अमित जांगड़ा ने बताया कि चुनाव में विशेष रूप से राज्य के महासचिव सदंल सिंह राणा, राज्य के कोषाध्यक्ष श्रीभगवान अहलावत, राज्य के मुख्य सलाहकार सज्जन कुमार भारद्वाज, राज्य के ऑडिटर जय भगवान पांचाल, राज्य के प्रचार सचिव अनिल बल्हारा, राज्य के प्रचार सचिव सरजीत खेड़ा, राज्य के कार्यालय सचिव राजकुमार सेन, राज्य के संगठन सचिव हरिकेश शर्मा, राज्य के सह सचिव दलबीर श्योराण ने विषेश रूप से भाग लिया व भिवानी जिले में कार्यरत जिले की सभी ब्रांचों के डेलिगेटस, प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों ने चुनाव में भाग लिया। राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा ने चुने गए नव निर्वाचित पदाधिकारीयों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने उपस्थितजनों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की मजबूति और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तैयार रहेंगे। इस अवसर पर अनेक प्रदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
