शहीदों की याद में सैनी कल्याण परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर


रक्तदान शिविर में 20 युवाओं  ने भाग लिया
भिवानी। सैनी कल्याण परिषद द्वारा पुलवामा  शहीदों की याद में रोहतक रोड स्थित समर्पण चैरिटेबल ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर सैनी कल्याण परिषद के नए रक्त प्रभारी राजकुमार सैनी डीजे वाले के नेतृत्व में लगाया गया। शिविर   बलवंत सैनी, सुमित, नवीन सैनी मोमेंट वाले की देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 20 युवाओं ने भाग  लिया। शिविर के दौरान उपस्थितजनों ने  पुलवामा को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिषद के प्रधान भूप सिंह सैनी, वरिष्ठ सलाहकार जगदीश चंद्र सैनी, उपप्रधान ओमप्रकाश सैनी, महादेव, सुरेंद्र सैनी, मनीष शर्मा, अमित सैनी, कृषक सैनी के डायरेक्टर नवीन जांगड़ा, नौरंगाबाद से दयानंद सैनी, रोबिन सैनी, साहिल, मनदीप सिंह, राकेश सिंह, राकेश सैनी ने शहीदों के जीवन पर चलने का  संदेश दिया। इस अवसर पर मनोज कुमार, रोहित, जितेन्द्र, ब्रह्मानंद, राहुल, सुभाष कुमार, साहिल, सुरेन्द्र कुमार, बलजीत, मनदीप, कृष्ण, अमित, जयसिंह, रूपेन्द्र, कृष, जयप्रकाश, बलवंत सिंह समेत अनेक रक्तदाता उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!