28 फरवरी को श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर एक दिवसीय प्रदर्शन करने का लिया निर्णय

संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चे की हुई बैठक
भिवानी। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चे की बैठक पृथ्वी प्रभात भवन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता इंटक राज्य अध्यक्ष धर्मवीर लोहान ने की। संचालन भवन निर्माण कामगार यूनियन राज्य महासचिव सुखबीर सिंह ने किया। इस दौरान सुरेंद्र ठाकुर, सुबे सिंह, सुरेश गुजरानी आदि ने बैठक के आगामी निर्णय को लेकर सहमति दी। 17 व 18 जनवरी को निर्माण मजदूरों ने हरियाणा के अलग- अलग जिलों में प्रदर्शन कर श्रम कल्याण बोर्ड पोर्टल को खोलने की मांग की गई थी, तमाम भाजपा मंत्रियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा, लेकिन अभी तक किसी भी मंत्री द्वारा किसी प्रकार का कोई प्रयास नहीं किया गया।


उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य निर्णय यह लिया गया है कि सभी की सर्व सम्मति से 22 फरवरी को हरियाणा के पांच जिलों हिसार, भिवानी, जींद, महम, अंबाला, संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चे की कमेटी जिला लेवल पदाधिकारी मंत्री के आवास पर मजदूर प्रतिनिधिमंडल मिलने का निर्णय हुआ है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर भवन निर्माण के मजदूरों द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन करने का निर्णय बैठक में लिया गया है। सभी जिला कमेटीयो के साथियों से उम्मीद करते हैं। निर्माण मजदूर की समस्याओं के बारे में संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चे द्वारा लिए गए निर्णय को सफल बनाने में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में कामरेड मनोज कुमार, आजाद मीराण, जोरा सिंह, कृष्ण नैन आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!