भिवानी में कानून व्यवस्था बदहाल, जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है – अशोक ढोला

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक ढोला ने कहा कि प्रदेश सरकार के शासनकाल में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। आए दिन चोरी, डकैती, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाओं से क्षेत्र की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।


वे आज अपने आवास पर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भिवानी शहर में लोग बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं तथा सडक़ों की हालत भी बेहद खराब है। सरकार के जनप्रतिनिधि लगातार झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में भिवानी जिले की आवाज प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई जा रही है।


अशोक ढोला ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में किसान, मजदूर और युवा वर्ग अपने हक पाने के लिए रोजाना आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा। सरकार के मंत्री और विधायक जनता को लगातार बरगला रहे हैं। अंत में उन्होंने ग्रामीणों से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और संगठन को मजबूत करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!