राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

सरकार की गलत नीतियों के कारण आज समाज का हर वर्ग परेशान व सडक़ों पर : कांग्रेस
भिवानी। भिवानी में सोमवार को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी। हरियाणा लोक सेवा आयोग में धांधली, राशन कार्डों की कटौती और बुजुर्गों की पेंशन काटे जाने के विरोध में तथा भारत-अमेरिका की ट्रेड डील को देश के लिए घातक बताते हुए सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी भिवानी ने स्थानीय लघु सचिवालय के धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर आम जनता के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। एक दिवसीय धरने की अध्यक्षता पूर्व विधायक डा. शिवशंकर भारद्वाज ने की, जबकि मंच का संचालन दिनेश कौशिक द्वारा किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक के देवर कृष्ण मलिक की एससी-एसटी मामले में आनन-फानन में की गई गिरफ्तारी को भी गलत बताया तथा सरकार व प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि सरका के इशारे पर प्रशासन कांग्रेस से जुड़े लोगों को निशाना बना रही है।

इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज समाज का हर वर्ग चाहे वह युवा हो, बुजुर्ग हो या गरीब परिवार सडक़ों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ भारत-अमेरिका ट्रेड डील के जरिए हमारे किसानों और स्थानीय व्यापारियों के हितों को दांव पर लगा रही है, तो दूसरी तरफ राशन कार्ड काटकर गरीबों के मुंह से निवाला छीन रही है। बुजुर्गों की पेंशन काटना अमानवीयता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि एचपीएससी में हो रही धांधली ने प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है।

इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम महेश कुमार के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही कथित धांधली की उच्च स्तरीय जांच करने, जिन पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड और बुजुर्ग पेंशन काटी गई है, उन्हें तुरंत बहाल किए जाने, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के उन प्रावधानों को हटाया जाए जो भारतीय कृषि और छोटे उद्योगों के लिए घातक हैं।

इस अवसर पर कमल प्रधान, सत्यजीत पिलानिया, विजय नरवाल, नरेंद्र राज गागड़वास, अमन तंवर राघव, ईश्वर शर्मा, सविता मान, जीएम नरेश तंवर, मुकेश पहाडी, रजत वाल्मीकि, समीर खटीक प्रधान एससी, राजेंद्र धानक प्रधान एससी, पूर्व पार्षद अशोक जोगी, पूर्व पार्षद बलवान, डा. तुलसीराम, रविंद्र मास्टर धनाना, डा. जयवीर गोयत, रमेश ढिक़ाव वाल्मीकि, मनजीत लांग्यान एनएसयूआई, प्रहलाद

नायक, ओमित कटारिया, उमेश भारद्वाज, सुमित बराड़, करण सिंह पूर्व बीईओ, शिव कुमार चांगिया, जोगेंद्र, अजय हालुवासिया, राजकुमार धनखड़, रणदीप हुड्डा, डा. फूल सिंह धनाना, हरेंद्र जाखड़, सुदर्शन शर्मा, रवि सोलंकी, संजय गांधी, मा. बलवंत घणघस, अशोक ढ़ोला, बलबीर सरोहा, तोलराम शर्मा, प्रकाश भाट, संजीव जागलान, लक्ष्मण सैन सहित जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
