राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। शादियों के सीजन की शुरुआत होते ही साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। भिवानी जिला पुलिस ने डिजिटल वेडिंग इन्विटेशन के नाम पर भेजी जा रही दुर्भावनापूर्ण .apk फाइलों के जरिए हो रही साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी कर आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि साइबर ठग व्हाट्सएप, मैसेज या ईमेल के माध्यम से शादी का निमंत्रण भेजने का झांसा देते हैं। इसके साथ एक लिंक भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करने के बाद मोबाइल में .apk फाइल डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देता है। यह फाइल वेडिंग कार्ड डिजाइन ऐप या व्यूअर के रूप में नजर आती है, लेकिन वास्तव में यह एक खतरनाक एप्लीकेशन होती है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही व्यक्ति इस फाइल को इंस्टॉल करता है, साइबर अपराधियों को उसके मोबाइल तक अनधिकृत पहुंच मिल जाती है। इसके जरिए बैंकिंग डिटेल, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी चोरी की जा सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहती है।पुलिस ने दिए ये सुरक्षा सुझावजिला पुलिस ने नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है—किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध ईमेल से प्राप्त .apk फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।यदि किसी परिचित के नाम से डिजिटल निमंत्रण मिले तो पहले फोन कर पुष्टि करें।
ऐप केवल Google Play Store या Apple App Store जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें।मोबाइल और ऐप्स को नियमित रूप से अपडेट रखें।ऐप इंस्टॉल करते समय मांगी गई अनुमतियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।व्हाट्सएप या अन्य प्लेटफॉर्म पर प्राप्त संदिग्ध लिंक को क्लिक करने से बचें।ऐसे करें फर्जी ऐप की जांचएंड्रॉयड यूजर Google Play Store में जाकर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और Play Protect विकल्प चुनें। इसके बाद “Scan” या “Check for Harmful Apps” पर क्लिक कर मोबाइल में मौजूद संदिग्ध ऐप्स की जांच करें और उन्हें तुरंत हटाएं।ठगी होने पर तुरंत करें शिकायतयदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है या खाते से अवैध लेन-देन होता है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर थाना या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाएं।जिला पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है। जागरूक रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
