राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

10 रक्तदाताओं ने इमरजेंसी मे ब्लड बैंक में पहुच कर किया रक्तदान
भिवानी। रक्तदान महादान होता है। रक्त ही एकमात्र ऐसा पदार्थ है जिसका निर्माण किसी फैक्ट्री मे नहीं हो सकता। केवल रक्तदाताओं दवारा रक्तदान करने से ही रक्तदान की पूर्ति हो सकती है। पहले जहां लोग रक्तदान करने से हिचकते थे,वही अब जागरूकता कार्यक्रमों से लोग जागरूक होकर रक्तदान करने आ रहे है। और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें। इसी कडी मे आज भिवानी के विभिन्न अस्पतालो मे आज विभिन्न मरीजों के लिए बी पोज़टिव व रेयर ब्लड ग्रुप बी नेगटिव अलग – अलग ब्लड ग्रुप की जरूरत पडने पर सूचना मिलने के बाद बी पोजटिव ब्लड के लिए अशोक कुमार, मनीष कुमार, विक्रम गोरिपुर कार्तिक बपौड़ा अभिषेक भट्टी पारस बोदिया, राजकुमार, हेमंत कुमार अमित कुमार व बी नेगटिव के लिए मुकेश पुर की जरूरत होने पर ने निजी ब्लड बैंक पहुंचे व निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया।

इस अवसर पर रक्तवीर राजेश डुडेजा ने युवाओं से रक्तदान रूपी महायज्ञ मे बढचढ कर भाग लेने व लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का आहवान किया। शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने बताया कि ये गर्व की बात है कि आज हमारे समाज मे इंसानियत जिंदा है और मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए मात्र फोन काल पर ही छोटी काशी के रक्तदाता रक्तदान करने के लिए तुरंत पहुंच जाते है।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य रक्तदान के लिए प्रेरित करना व मोटिवेट करना है। इस अवसर पर रक्तवीर मनीष वर्मा ने बताया की कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। जिससे किसी भी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, गर्भवती महिला, अन्य बीमारी से ग्रस्त रोगी की जरूरत पडने पर उसका जीवन बचाया जा सकता है। इस अवसर पर सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे। ब्लड बैंक के डाक्टरों और शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया।

