छोटी काशी में गूंजा हिंदुत्व का शंखनाद : महाबली भीम बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न

Rajesh BIsht / Naye Bharat Ka Uday


भिवानी। छोटी काशी के नाम से विख्यात भिवानी के डा. भीमराव अंबेडकर उपनगर स्थित महाबली भीम बस्ती में बीते 14 फरवरी को एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। बाबा जहरगिरी आश्रम के प्रांगण में महंत डा. अशोकगिरी महाराज के सानिध्य में सर्व समाज द्वारा एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ना केवल स्थानीय निवासी, बल्कि भारी संख्या में कावडि़ए, मातृशक्ति और बच्चों ने हिस्सा लेकर सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।सम्मेलन का मुख्य आकर्षण पंच परिवर्तन विषय रहा, जिसमें समाज के प्रबुद्ध वक्ताओं ने पांच महत्वपूर्ण स्तंभों पर अपने विचार साझा किए। लिटिल हार्ट स्कूल के संस्थापक पवन गोयल ने परिवार के महत्व और संस्कारों पर जोर दिया।

वैश्य कॉलेज की डायरेक्टर प्रोमिला सुहाग ने देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों को रेखांकित किया। प्रवक्ता राकेश रोहिला ने आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। विभाग शारीरिक प्रमुख सुनील ने संघ की विचारधारा और समाज को एक सूत्र में पिरोने के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मार्गदर्शक श्री महंत डा. अशोकगिरी महाराज ने प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा को धर्म का अभिन्न अंग बताया।


     कार्यक्रम की शुरुआत महंत जी द्वारा दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद मंच पर प्रतिभा का अनूठा संगम दिखा। इस दौरान युवाओं द्वारा आत्मरक्षा के ट्रिक्स और योग का शानदार डेमो दिया गया। वही फौजी की कहानी पर आधारित गीत और प्रस्तुति ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय शिव वंदना और भगवा ध्वज को ससम्मान उतारने के साथ हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन आशुतोष अध्यापक द्वारा किया गया।

वहीं, पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में मुकेश अग्रोहिया, अजेंद्र और आनंद जी की मुख्य भूमिका रही। वक्ताओं का सम्मान विजय अग्रोहिया, अश्वनी, विक्रम, राजकुमार और इंदुबाला जी द्वारा शॉल भेंट कर किया गया।
     सम्मेलन के पश्चात रात्रि 8 से 10 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री महंत डॉ. अशोक गिरी जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस भोज में सर्व हिंदू समाज ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जो सामाजिक समरसता की एक जीवंत मिसाल बना। कार्यक्रम उपरांत 5 वक्ताओं द्वारा बच्चों को पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी एवं नकद रुपए, जिसमें सभी गु्रप प्रस्तुति बच्चों को प्रोत्साहन हेतु 1100 रुपए एवं सिंगल प्रस्तुति करने वाले बच्चों को 500 रुपए वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!