खेल के मैदान से पर्यावरण की पुकार : पर्यावरण प्रहरी ने दी हरियाली की सौगात

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पौधे लगाना जीवन की अनिवार्य आवश्यकता : हवलदार लोकराम नेहरा

भिवानी। आज के दौर में जहां खेल प्रतियोगिताएं केवल हार-जीत तक सीमित रहती है, वही लोहारू मंडल के गांव झुम्पा खुर्द में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया है। इस खेल महोत्सव में सुप्रसिद्ध पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने ना केवल खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि खेल के मैदान पर त्रिवेणी (बरगद, नीम और पीपल) का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। प्रतियोगिता के दौरान एक खास पहल करते हुए लोकराम नेहरा ने मैदान पर मौजूद प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक पौधा भेंट किया।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जिस तरह वे खेल में अपना सौ प्रतिशत देते हैं, उसी तरह प्रकृति को बचाने के लिए भी जिम्मेदारी उठाएं। इस अवसर पर हवलदार लोकराम नेहरा ने भावुक होते हुए युवाओं और ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पौधे लगाना अब केवल एक शौक नहीं, बल्कि जीवन की अनिवार्य आवश्यकता बन गया है। हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में केवल धन-दौलत ही नहीं, बल्कि शुद्ध हवा और हरा-भरा वातावरण भी देकर जाएं। क्रिकेट के इस मैदान से मैं संदेश देना चाहता है कि हर खिलाड़ी अपने जीवन के हर विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले। इस कार्य में ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से संजय श्योराण सरपंच, सुनील मास्टर, विकास, विनोद, जयप्रकाश, इंद्र सिंह गोठड़ा, अधिवक्ता करण सिंह नेहरा और राम सिंह नेहरा, नरेश पूर्व सरपंच सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

सरपंच संजय श्योराण ने कहा कि गाँव की इस पावन धरा पर पर्यावरण प्रहरी का आना हमारे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकों ने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी खेल आयोजनों को प्रकृति के साथ जोडक़र मनाएंगे। कार्यक्रम का समापन खिलाडिय़ों और उपस्थित ग्रामीणों द्वारा पर्यावरण बचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!