स्वतंत्रता व स्वराज के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करने वाले वासुदेव बलवंत फड़के के बलिदान दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से शत-शत नमन : रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। भारतीय आजादी आंदोलन के महानायक शहीद वासुदेव बलवंत फड़के के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वासुदेव बलवंत फड़के के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि स्वतंत्रता व स्वराज के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करने वाले वासुदेव बलवंत फड़के जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन। देश में सशस्त्र क्रान्ति की नींव रखने वाले फड़के ने स्वराज की प्राप्ति को अपना ध्येय बनाकर देशवासियों को अंग्रेजों के खिलाफ मुक्ति संग्राम के लिए प्रेरित किया था। माँ भारती की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले फड़के जी का जीवन युगों-युगों तक प्रेरित करता रहेगा।

भारतीय आजादी आंदोलन के महानायक शहीद वासुदेव बलवंत फड़के के बलिदान दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से शत-शत नमन इस अवसर पर किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र सेन तिगड़ी, डॉ योगेश, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र ने भी वासुदेव बलवंत फड़के के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!