सीजेएम पवन कुमार ने जेल ओर सेफ हाउस का किया औचक निरीक्षण

Rajesh Bisht/ Naye Bharat Ka Uday

भिवानी।जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.आर चालिया के निर्देशानुसार प्राधिकरण के सीजेएम-कम-सचिव सीजेएम पवन कुमार ने स्थानीय जिला कारागार और सेफ हाउस का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों-हवालातियों को उनके केसों में आ रही मुश्किलों को सुना व समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी दी। उन्होंने जेल की बैरिकों व जेल में स्थापित कानूनी सहायता क्लीनिक और जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर जेल के किचन का भी दौरा किया और तैयार हो रहे भोजन का भी निरीक्षण किया। साथ ही जेल अधिकारियों को खाना पकाने में साफ-सफाई का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सीजेएम पवन कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित सेफ हाउस का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर भी साफ-सफाई, रहन-सहन, पीने के पानी की व्यवस्था, भोजनालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेफ हाउस के युगल जोड़ों को प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सेवा के बारे में विस्तार से बताया। सीजेएम सीजेएम पवन कुमार ने सेफ हाउस के इंचार्ज को यहां आने वालो की स्वास्थ्य जांच व पौष्टिक भोजन देने और इनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए। इस अवसर पर जेल ओर सेफ हाउस स्टाफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!