Rajesh Bisht/ Naye Bharat Ka Uday

रक्तदान शिविर मे 95 युवाओं ने किया रक्तदान
भिवानी। रक्तदान को जीवनदान कहा गया है, लेकिन अपने जीवन की खुशियों के अवसर पर कोई रक्तदान करे तो इससे बड़ा कोई प्रेरक काम नहीं हो सकता। ऐसा ही एक प्रेरणादायी प्रसंग आज देवनगर कॉलोनी मे सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से एम्स बाड़सा की डॉक्टर हिमांशी की अगुवाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मे देखने को मिला जहाँ 95 युवाओं ने किया। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मिताथल ने बताया कि ये ट्रस्ट का 17 वा रक्तदान शिविर है।
इस अवसर पर शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने बताया कि यदि हमारे रक्त से किसी की जान बच जाए इससे बड़ा धर्म और क्या हो सकता है। भविष्य में भी किसी को रक्त की जरूरत होती है तो हम उसके लिए तैयार हैं।इस अवसर पर सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मिताथल ने बताया कि रक्तदान करने से व्यक्ति किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इससे बडी मानव सेवा कोई नहीं है। जिससे किसी भी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, गर्भवति महिला,डेंगू से ग्रस्त रोगी की जरूरत पडने पर उसका जीवन बचाया जा सकता है। इस अवसर पर रक्तवीर मनीष वर्मा ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस मोके पर हरिओम, साहिल, मेहताब सिंह विजेंद्र सिंह, नरेंद्र तंवर, प्रदीप भोरिया, विक्रम आदि मौजूद थे।
