बिचला मंदिर, तिगडाना में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

Rajesh Bisht/ Naye Bharat ka Uday

एक दिन पूरी स्वास्थ्य जाँच आपके नाम कैंप में 400 के करीब लोगों ने ली सेवा 

भिवानी। अंचल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, भिवानी व वेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गांव तिगडाना स्थित बिचला मंदिर परिसर में पूर्व सैनिकों, उनके परिवारजनों एवं समस्त ग्रामवासियों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत विनोद महाराज रहे, जबकि कैंप के संयोजक डॉ. विनोद अंचल रहे। मंच का संचालन राज्य पुरस्कार विजेता दीपा तंवर ने किया।

कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत विनोद महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक टीम की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना पुण्य का कार्य है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विनोद अंचल ने बताया कि कैंप में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच की गई। शिविर में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन (Hb), ईसीजी, पीएफटी, एक्स-रे, बीएमडी तथा लिपिड प्रोफाइल (खाली पेट) सहित अनेक आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना कैंप का मुख्य उद्देश्य था, ताकि ग्रामीणों को समय पर रोगों की पहचान हो सके और उचित उपचार मिल सके।कैंप के दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। 

जिनमें डॉ. विनोद अंचल डायरेक्टर, अंचल हॉस्पिटल , डॉ. कृष्ण कुमार जनरल सर्जन, ,डॉ. नरेश कुमार जनरल मैडिसन, डॉ. अक्षरा  मिश्रा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ.जीतेन्द्र सैनी हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक, डॉ. सौम्या श्रीवास्तव शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अनिता अंचल सीनियर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ स्नेहा परमार, मेदांता अस्पताल गुरुग्राम से प्रियांशु शर्मा, डॉ रजत कुमार, मनीष कुमार, पूजा, अनुराधा सहित अनेक विशेषज्ञों  एवं स्टाफ ने रोगों से संबंधित परामर्श दिया ।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें शहर जाने की आवश्यकता कम होती है और समय व धन दोनों की बचत होती है। आयोजन समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विनोद नाथ महाराज, पूर्व प्राचार्य गजेंद्र चौहान, समाजसेवी दीपा तंवर, सरपंच सुरेंद्र कुमार, राजेश प्रधान, रामपाल सिंह, संजय प्रधान, मेंबर प्रमोद, मनोज तंवर, अमित, मेनपाल सरपंच शेखावत, रमेश शर्मा, अशोक कारगिल, लल्लू कुमार, भोटू जेलदार, राजेंद्र थानेदार, रणबीर मैनेजर, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!