छोटे काशी धर्मनगरी से श्याम भक्तों की यात्रा देती हैं धर्म का संदेश: वेदनाथ महाराज

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। दिनोद गेट स्थित श्याम मंदिर व हनुमान जी के संयुक्त मंदिर से भिवानी की नई अनाज मंडी से जुड़े श्री सांवरिया प्रेम मंडल द्वारा भिवानी से खाटू धाम के लिए आज मोर छड़ी व ध्वज लेकर पैदल यात्रा शुरू की गई है। जिसका शुभारंभ जोगीवाला मन्दिर के महंंत वेदनाथ महाराज व महन्त चरणदास महाराज ने खाटू श्याम का निशान देकर राजस्थान खाटू धाम के लिए रवाना किया। गाजे बाजे व खाटू श्याम मोर छड़ी, ध्वज व घोड़ी बग्गी पर खाटू श्याम की शोभायात्रा छोटी काशी में निकाली गई और नई अनाज मंडी पहुंची जिसका मंडी वासियों ने श्याम भक्तों का स्वागत किया। मंडी से यह यात्रा सुबह खाटू के लिए रवाना होगी।

जिसमे 111 श्याम भक्तों का जत्था है। निशान पद यात्रा को शुरू करवाने पहुंचे सिद्ध पीठ जोगीवाला शिव मंदिर धाम के महंत वेदनाथ महाराज ने कहा कि छोटी काशी में इस प्रकार के भक्तिमय कार्यक्रम लगातार जारी है। इससे संस्कार और संस्कृति तथा देवी देवताओं के प्रति भक्ति जीवित रहती है। उन्होंने आयोजकों व कलाकारों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

महंत वेदनाथ महाराज ने कहा कि इस कलयुग में श्याम बाबा हारे का साहारा के रूप में माने जाते है। उन्होंने कहा कि छोटी काशी में धर्म-कर्म के कार्य सेवा भाव के साथ हमेशा जारी रहते हैं। यही नहीं छोटी काशी का नाम देश और विदेशों में आज भी बड़े गर्व से लिया जाता है। क्योंकि इस नगरी से देश भर में ऐसे दानवीर फैले हुए हैं जिनका नाम सदियों से आज भी बड़े गर्व के साथ लिया जाता है।

महंत चरणदास महाराज ने कहा कि इन दिनों खाटू में श्याम बाबा का फाग महोत्सव जोर शोर के साथ है। देशभर से श्याम भक्त वहां पर पहुंच रहे हैं और अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटी काशी नगरी से भी हजारों की संख्या में श्याम भक्त मोर छड़ी व पताका के साथ पहुंच रहे हैं।

श्री सांवरिया प्रेम मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि हर वर्ष दिनोद गेट से खाटू श्याम के लिए 111 श्याम भक्तों का जत्था रवाना होता है और उन्होंने कहा कि काफी वर्षों से उनकी यात्रा सामाजिक सौहार्द के संदेश को लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाती है, ताकि देश और प्रदेश में अमन व शांति रहे। इसलिए अवसर पर यात्रा में निशान यात्री अजय गोयल मंडी, सुनील शर्मा, नन्द लाल हालवासिया, समाजसेवी नरेश कितलानिया, मंगतराम अग्रवाल, मोहित गुप्ता, नवीन गुप्ता, दिलबाग, प्रीतम गुप्ता, योगेश कुमार, राहुल कुमार, समाजसेवी अशोक भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व श्याम भगत यात्रा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!