शिव पुराण का पाठ करने से कलयुग के प्रभाव से बचा जा सकता है : आचार्य याेगी महेंद्र नाथ

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

श्रीश्री 1008 बाबा मेहूंनाथ महाराज व बाबा बनवारी नाथ महाराज की पावन पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सिद्धस्थल जाेगीवाला शिव मंदिर में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महंत वेदनाथ महाराज के विशेष सानिध्य व भक्ताें, श्रद्धालुओं काे भाव विभाेर कथा गुरु स्थान सिद्धपीठ हिंगवा राजस्थान से बाल संत कथा व्यास आचार्य याेगी महेंद्र नाथ ने श्रवण कराकर श्रद्धालुओं काे भक्तिरस से सराबाेर किया। दूसरे दिन की  कथा व्यास ने नारद माेह कथा, भगवान शिव की ब्रह्मा, विष्णु द्वारा पूजा व पार्थ स्तंभ रुद्र कथा की महिमा का विस्तर पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान का प्रेम प्राप्त करना भाग्यशाली की बात है। जो भगवान के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं वे भी भाग्यवान हैं।

आचार्य याेगी महेंद्र नाथ ने बताया कि शिव पुराण का पाठ करने से कलयुग के प्रभाव से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम जिस कलयुग में जी रहे हैं, इस युग में बड़े-बड़े महात्माओं ने गहरा चिंतन किया है। जो भक्ति को धारण करता है वह कलयुग के प्रभाव से बच जाता है। श्री शिव महापुराण कथा काे सुनकर सभी श्राेतागण देर शाम तक कथा प्रवाह का आनंद लेते नजर आए। संध्या आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं काे प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महंत वेदनाथ महाराज, कपिल नाथ, प्रदीप नाथ महाराज, गाेपाल नाथ, रामेश्वर नाथ, पं. प्रदीप भारद्वाज, राजेश गाेदारा, बाली पहलवान, अर्जुन, बनवारी, दीपक पांडे, नरेश नेशू, मा. सहित अनेक सैंकडाें श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!