म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन द्वारा सांगी दान सिंह को किया सम्मानित

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन के दिल्ली प्रमुख संस्कृति गौरव अवार्डी कप्तान सिंह बिसानिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक के सानिध्य में अपनी टीम के साथ गांव बापोड़ा गौशाला में पहुंचे। इस अवसर पर उत्तर भारत के प्रसिद्ध सांगी बाबू दान सिंह चौहान को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के मंच संचालक धर्मवीर सिंह नागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित कलाकारों ने चंद्र बादी द्वारा रचित सत्यवान सावित्री सांग की मनमोहक प्रस्तुति दी।

कप्तान सिंह बिसानिया ने कहा कि संगठन का मुख्य उदेश्य युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति से रूबरू करवाना तथा उनके अंदर अच्छे संस्कार पैदा करना है। यह केवल सांग, पोराणिक कथाओं, धार्मिक व सामुहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संभव है।

संगठन के मंच संचालक धर्मवीर सिंह नागर ने कहा कि म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं तथा युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करते हैं। संस्कृति संस्कारों और सुविचारों का एक गुलदस्ता है जो अपनी भिन्नि-भिन्नि महक से हमारे राष्ट्र को एक नया आयाम देती है।

इस अवसर पर लक्ष्मण भक्त बिसान, अतुल कुमार बालंद, सुरेन्द्र कुमार बिसान, युशुफ खान, मा. राजू कंझावला, कर्ण शर्मा, राजेश तुफान, सोनू खरक पूनिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!