निशान लेकर निकला विश्वास का कारवां, रेवाड़ी खेड़ा से खाटू श्याम धाम भक्ति यात्रा शुरू हुई

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। आस्था, उत्साह और “जय श्री श्याम” के जयकारों के बीच रेवाड़ी खेड़ा से पावन धाम खाटू श्याम मंदिर के लिए विशाल निशान पदयात्रा आज विधिवत रूप से शुरू हुई। श्री श्याम गौ सेवा आनंद मंडल के तत्वावधान में निकली भक्ति यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था, समर्पण और विश्वास का जीवंत संगम बन गई है।

मंडल के प्रधान सुनील चौहान व मुकेश भगत ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी खेड़ा से यात्रा शुरू हुई, जो कालुवास, गुजरानी और तिगडाना होते हुए 27 फरवरी को श्याम बाबा की पावन नगरी में पहुंचकर पूर्णाहुति होगी।उन्होंने बताया कि यह यात्रा केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि चलता-फिरता श्याम दरबार है। मार्ग में भव्य निशान दर्शन, अखंड ज्योति दर्शन, सजे हुए श्याम दरबार, भजन अमृत वर्षा, इत्र वर्षा, आकर्षक आतिशबाजी, रंग-गुलाल की होली, मोर छड़ी का झाड़ा तथा पुष्प वर्षा जैसे आयोजन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर रहे हैं। पूरे रास्ते “जय श्री श्याम” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि श्याम बाबा को कलयुग के अवतारी देव के रूप में पूजा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार वे महाभारत कालीन वीर बर्बरीक के रूप में प्रसिद्ध थे, जिन्हें भगवान श्रीकृष्ण से यह वरदान प्राप्त हुआ कि कलयुग में वे श्याम नाम से पूजे जाएंगे और सच्चे भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करेंगे। इसी आस्था के चलते देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु खाटू श्याम धाम पहुंचकर शीश नवाते हैं।खाटू श्याम धाम पहुंचने के उपरांत पांच दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। मंडल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर श्याम नाम की भक्ति में सहभागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!