पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने समाधान शिविर में उठाई गांव लोहारी जाटु की समस्याएं

Rajesh Bisht/ Naye Bharat Ka Uday


खण्डर चमार चौपाल निर्माण व गन्दा पानी निकासी की मांग बारे उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
भिवानी। पूर्व  जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने समाधान शिविर में गांव लोहारी जाटु की समस्याओं को लेकर उपायुक्त के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ईश्वर सिंह मान ने बताया कि गांव में पुर रोड़ पर लगभग 50 वर्ष पहले बनी चमार समाज की चौपाल के दोनों तरफ से कई वर्षों से गंदा पानी भरा रहने के कारण खण्डर हो चुकी है और वह गिरने के कगार पर चली गई है। इसकी दुर्दशा सुधारने के लिए शासन-प्रशासन ने जिला परिषद को 11 लाख रूपये अनुदान के तौर पर दिए है जोकि चौपाल को तोडक़र बनाने में पर्याप्त नहीं हैं।

उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस चौपाल को तोडक़र उच्ची उठाकर नीव भरी जाए ताकि जल भराव से मुक्ति मिल सके। इसे उच्ची उठाकर निर्माण करने में 11 लाख रूपसे खर्च होने के बाद पंचायत कानून की प्रक्रिया के तहत संबंधित विभाग से बचे हुए कार्य के  लिए ग्रांट की मंजुरी ले ताकि चौपाल का निर्माण कार्य पुरा किया जासके।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अधिकारी संबंधित ठेकेदार को कार्य शुरू करने के आदेश जारी करे। इसके साथ-साथ उन्होंने चमार चौपाल के पीछे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पास पुर रोड़ पर जल घर के नजदीक बनी दो आंगनवाडिय़ों के सामने 300 फुट लम्बी 25 फुट चौड़ी मैन गली में तथा चमारान चौपाल के पीछे लगभग एक वर्ष से एक फुट की गहराई  तक गंदा सड़ा हुआ पानी खड़ा रहता है और चमारों की बस्ती के बीचों बीच गंदे पानी के नाले फुल भरे रहते हैं जिनमें छोटे-छोटे बच्चे पानी में गिर जाते हैं। बच्चों का स्कूल जाने का भी यही रास्ता होता है। गली व नालों में गंदा पानी खड़ा रहने के कारण स्कूली बच्चों, आंगनवाड़ी में जाने वाले छोटे बच्चों व आम राहगिरों का वहां से निकलना दुर्लभ हो रहा है। गांदा पानी के कारण वहां का वातावरण दुषित हो चला है। महामारी के फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से गंदा पानी  निकासी के उचित प्रबंध किए जाने की मांग की।

इस अवसर पर सेवानिवृत अधिकारी दयाराम, अंगुरी देवी, राजकुमार, सुरज, चान्दराम पूर्व पंच, संतरा देवी, सोनू, सज्जन, प्रेमपाल, अनिल, आशिष, खजानी, रामचन्द्र, मेदाराम, ओमप्रकाश, राजेश, सिलोचना, प्रीतम, दलबीर, रामप्रसाद, अनीता रानी, अंजु, मीना देवी, नशीब कुमार, केला देवी, राजमल, शकुंतला, रामोतार, हरीश सिंह, संजय, शेर सिंह, राजबीर सिंह, अशोक कुमार, राजेश कुमार,महाबीर, सतबीर, सुरेन्द्र, हरिकिशन समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!