Rajesh Bisht/ Naye Bharat Ka Uday

भिवानी। रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन हरियाणा एवं नॉर्थ जोन कल्चर सेंटर पटियाला के संयुक्त तत्वाधान में पटियाला पंजाब में सरस मेला शीश महल में हरियाणवी लोक नृत्य दीपक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस लोक नृत्य को नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र शर्मा ने खूब प्रशंसा की और कहा कि रंगारंग आर्ट एंड कल्चर संगठन के कलाकारों ने पटियाला के लोगों का दिल जीत लिया है और कहा सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार का उद्देश्य भी यही है कि जो लोक नृत्य बिल्कुल खत्म हो चुके हैं उनको पुनः: जीवित करके मंच पर लाना ही एकमात्र भारत सरकार का उद्देश्य है।

संगठन के प्रधान सुरेंद्र सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधान सुरेंद्र सिंह ने नॉर्थ जोन कल्चर सेंटर का धन्यवाद किया और कहां की हमारी संस्था हरियाणा के लुप्त हो चुके लोक नृत्यों को सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग पुनर्जीवित करने का प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, मोहन सिंह, कार्तिक शर्मा,प्रशांत सागर,हिमांशु अहलावत, गौरव, महेंद्र सिंह, रमन, सपना, प्रेरणा, शिवानी, मुस्कान, रेनू आदि उपस्थित रहे।

