बेहतर स्वास्थ्य ही मानव का सबसे उत्तम धन, समय पर स्वास्थ्य जांच जरूरी: विनोद मिर्ग

Rajesh Bisht/ Naye Bharat Ka Uday

हड्डी जांच शिविर में 65 लोगों ने उठाया लाभ

भिवानी। मानव सेवा के भाव के उद्देश्य के साथ स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित डा. विद्या सागर चैरिटेबल अस्पताल में हर माह के आखिरी सोमवार को आयोजित किए जाने वाले हड्डी जांच शिविरों की कड़ी में इस माह आयोजित जांच शिविर में 65 मरीजों की जांच की गई।
शिविर का शुभारंभ समाजसेवी रवि चांदना ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शिविर में कल्याणी अस्पताल गुरुग्राम से डॉ. विक्रांत खन्ना ने अपनी सेवाएं दी तथा मरीजों की जांच की तथा 65 मरीजों ने इस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में मशीन द्वारा हड्डियों की संपूर्ण जांच व फ़िब्रो स्कैन विधि द्वारा की गई।


इस मौके पर जामपुर सेवा समिति के महासचिव विनोद मिर्ग ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे उत्तम धन है. यदि हमारा स्वास्थ्य अच्छा है तो जीवन का आनंद ले सकते है तथा समाज में रचनात्मक कार्य कर सकते है। इसलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए तथा समय-समय पर जांच करवानी चाहिए।


उन्होंने कहा कि हड्डियां और जोड़ ही हमारे शरीर का आधार है, हमें इनका विशेष ध्यान रखना चाहिए। 35 वर्ष की आयु के बाद हड्डियों की नियमित जांच करवानी चाहिए तथा चोट लगने तथा जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द में होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ कैल्शियम और विटामिन-डी हड्डियों के लिए बहुत आवश्यक है।


उन्होंने कहा कि हर माह के आखिरी सोमवार को शिविर का आयोजन करने का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना हैं। ऐसे शिविरों से जरूरतमंद लोगों को खासा लाभ मिलता है। इस अवसर पर सतपाल नरूला, सुरेश कुमार गाडी (शिलम), राजकुमार जावा, रविंद्र अघी, प्रेम धमीजा, महेंद्र हंस, मोहन सेहरा, हरनाम गाढी, बालकिशन सनेजा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!