37 साल की सेवा उपरांत केएम पब्लिक स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड सतबीर सिंह सेवानिवृत

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

सतबीर सिंह ने स्कूल के अस्तित्व में आने से पूर्व वर्ष 1989 में केएम संस्था में किया था ज्वाइन

भिवानी। किरोड़ीमल पब्लिक स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड सतबीर सिंह भटठी शनिवार को सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर प्राचार्या रेनू सैनी, प्राइमरी विंग प्रभारी अंजू पोपली, शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ सदस्यों ने उनके उत्कृष्ठ सेवा कार्यों की जमकर प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सतबीर सिंह ने वर्ष 1989 में केएम संस्था में ज्वाइन किया और 37 साल तक अपनी सेवाएं दी।

सतबीर सिंह स्कूल के प्रत्येक बच्चे व उनके अभिभावकों की पहचान रखते थे और हमेशा ड्यूटी को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाया।उल्लेखनीय हैं कि सतबीर सिंह भटठी केएम संस्था से वर्ष 1989 में जुड़े और तब किरोड़ीमल पब्लिक स्कूल अस्तित्व में भी नहीं आया था। इसके बाद वर्ष 1991 में केएम पब्लिक स्कूल का शुभारंभ हुआ, तब उन्होंने बतौर सिक्योरिटी गार्ड अपनी सेवाएं शुरू की और 37 वर्ष की सेवा के उपरांत शनिवार को सेवानिवृत हुए।

विदाई समारोह में स्कूल की प्राचार्या रेणु सैनी ने बताया कि सतबीर सिंह भटठी ने हमेशा अपनी ड्यूटी को सर्वोपरि माना और पूरी ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वहन किया, वे 37 वर्षों की सेवा उपरांत सेवानिवृत हो रहे हैं, लेकिन वे व्यक्तिगत तौर पर हमेशा हमारे साथ रहेंगे। सतबीर सिंह का शालीन एवं मिलनसार स्वभाव एवं कार्य हमेशा याद रहेगा। वे प्रत्येक विद्यार्थी व उनके अभिभावकों की पहचान रखते थे और विद्यार्थियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अभिभावकों को सौंपते थे।

इस मौके पर प्राचार्या रेनू सैनी, प्राइमरी विंग प्रभारी अंजू पोपली, शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ सदस्यों ने सतबीर सिंह को फूलमालाएं पहना एवं भेंट कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आशीष ठाकुर ने सतबीर सिंह की विदाई में मधु गीत गाकर पूरे वातावरण को भावुक कर दिया। मंच संचालन सारिका पंडित ने किया। शिक्षक हरीश शर्मा व सुनीता शर्मा ने सतबीर सिंह के व्यक्तित्व एवं विद्यालय में बिताए यादगार पल सांझा किए। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त सह विद्यालय प्रशासक ने सतबीर सिंह के भावी जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर नीलम गौतम, अमिता शर्मा, हरीश शर्मा, दीपक शर्मा, सुनीता शर्मा, दीपक कुमार, लक्ष्मी, उमेश शर्मा, सुनील शर्मा, पार्वती, ललित, सतीश राघव, अजय सांगवान, बिजेंद्र, संजय, मनोज, डिंपी, विक्रम, हरेंद्र, अमरजीत, रिटायर्ड डीएसओ वेदप्रकाश लांबा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!