स्वर्गीय भगीरथमल बुवानीवाला को भावभीनी श्रद्धांजलि

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी । आदर्श महिला महाविद्यालय में नारी-शिक्षा के प्रबंल पक्षधर एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय भगीरथमल बुवानीवाला जी की 33वीं पुण्यतिथि आज उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर मनाई गई।

इस मौके पर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि भगीरथमल का मानना था कि शिक्षा ही एक ऐसा अस्त्र है, जिससे नारी का विकास और उत्थान सम्भव है। उन्होंने नारी शिक्षा के महत्व को बहुत पहले पहचाना और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर वर्षों पहले आदर्श महिला महाविद्यालय की स्थापना में अपना सर्वसर योगदान दिया।

उनका मत था कि एक शिक्षित नारी न केवल सफल परिवार की नींव रखती है, बल्कि एक सुदृढ़ समाज और राष्ट्र की आधारशिला भी होती है। उनके द्वारा रखी गई महाविद्यालय रुपी पौधे की नींव आज पूरी तरह विकसित होकर वट-वृक्ष का रूप ले चुका है। वे आजीवन व्यक्तिगत रूप से महाविद्यालय की अधिकाधिक प्रगति के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहे। प्राचार्या ने कहा कि आज यह महाविद्यालय उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है।

स्वर्गीय भगीरथमल की नि:स्वार्थ लगन, मेहनत और प्रगतिशील सोच का ही परिणाम है कि श्रेष्ठता में आदर्श महिला महाविद्यालय की अपनी एक अलग पहचान है। इस मौके पर समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग ने स्वर्गीय श्री भगीरथमल जी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान कार्यों को याद करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का निश्चय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!