विभिन्न विभागों के कंडम वाहनों की 13 मार्च को होगी ऑनलाइन नीलामी

भिवानी।
जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के कंडम वाहनों और सामान की ऑनलाइन नीलामी 13 मार्च  को की जाएगी। यह नीलामी भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट एचटीटीपीएसः//ईएयूसीटीआईओएन.जीओवी.आईएनके माध्यम से करवाई जाएगी।

अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि जिला प्रशासन ने नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया है। नीलामी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, रोडवेज, रेड क्रॉस, सीएमओ कार्यालय, पब्लिक हेल्थ विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के पुराने और कंडम वाहन व सामान शामिल किए गए हैं।


इनमें बोलेरो, टाटा सूमो, स्विफ्ट डिजायर, मारुति स्विफ्ट, मारुति एसएक्स4, टेम्पो ट्रैक्स और मोटरसाइकिल जैसे वाहन शामिल हैं। एडीसी ने बताया कि ऑनलाइन से नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि को वेबसाइट पर जाकर नीलामी में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!