राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

01 उप-केन्द्र अधीक्षक व 02 पर्यवेक्षक परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त : अनुचित साधन प्रयोग के 25 मामले दर्ज
भिवानी। प्रदेशभर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज आयोजित की गई सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की अंग्रेजी एवं डी.एल.एड. (रि-अपीयर) की परीक्षा सुचारू रूप से शान्तिपूर्वक संचालित हुई। अभी तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुछ परीक्षा केन्द्रों पर अनुचित साधन प्रयोग के 25 केस दर्ज किए गए तथा परीक्षा ड्यूटी में कौताही बरतने पर 01 उप-केन्द्र अधीक्षक व 02 पर्यवेक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया। आज 1357 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित होने वाली सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) अंग्रेजी विषय एवं डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा में 2,87,844 छात्र अध्यापक/परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष के उडऩदस्ते द्वारा जिला-चरखी दादरी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., चांदवास में अनुचित साधन प्रयोग के 03 केस पकड़े, शेष केन्द्रों पर परीक्षा नकल रहित शान्तिपूर्वक चल रही थी। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष के उडनदस्ते द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., कादमा पर नियुक्त उप-केन्द्र अधीक्षक रणधीर सिंह, वोकेशनल अध्यापक को उसी स्कूल में नियुक्ति होने के कारण परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया।
उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर द्वारा स्वयं जिला जीन्द तथा उनके उडनदस्ते द्वारा जीन्द व भिवानी के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां परीक्षा नकल रहित सुव्यवस्थित ढ़ंग से संचालित हो रही थी।
उन्होंने बताया कि बोर्ड सचिव के उडऩदस्ते द्वारा सोनीपत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा शान्तिपूर्वक चल रही थी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष विशेष आरएएफ उडनदस्ता द्वारा जिला नूंह के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां निरीक्षण के दौरान 07 अनुचित साधन प्रयोग के मामले दर्ज किए गए।
इसके अतिरिक्त नूंह के परीक्षा केन्द्र प्रभाव व.मा.वि., छछेड़ा-02 पर नियुक्त पर्यवेक्षक तारा चन्द, पीआरटी, रा.उच्च.वि. रेहणा ड्यूटी में कौताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। प्रदेशभर में गठित अन्य उडनदस्तो द्वारा 22 अनुचित साधन के केस पकड़े।उन्होंने बताया कि केन्द्र अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., हथीन-1(बी-1) से पर्यवेक्षक सुनीता रानी, जेबीटी, रा.प्रा.वि., स्वामिका को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि 06 मार्च को 1180 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित होने वाली सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की इतिहास व जीव विज्ञान विषय एवं डी.एल.एड. की परीक्षा में 1,45,775 परीक्षार्थी/ छात्र अध्यापक प्रविष्ट होगें।
